मेरे अन्य ब्लॉग

विद्यालय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
विद्यालय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 25 अक्टूबर 2017

रिटायर्ड अध्यापक

60 से ऊपर का #रिटायर्ड अध्यापक #सहायताप्राप्त विद्यालयों में लगाने की ऐसी क्या मजबूरी है? क्या उत्तर प्रदेश में ट्रेंड #बेरोजगारों का अभाव हो गया है? या फिर कुर्सी पर बैठ कर ऊंघता हुआ अध्यापक अधिक कार्यकुशल हो जाता है? जिनके मुंह से सिर्फ हवा निकले और पिछली पंक्ति तक आवाज न पहुंचे ऐसे अध्यापक किस काम के वैसे भी 55 से ऊपर के तमाम कर्मचारी अपने अपने बेटों या अन्य परिजनों को लेकर अपने कार्यस्थल पर पहुंच पाते हैं तथा अपना कार्य प्रायः बाहरी लोगों या परिजनों से कराते हैं ऐसे में रिटायर्ड लोगों को नियुक्त कर #विद्यालय, बेरोजगारों व वृद्धों की #वृद्धावस्था के आनन्द तीनों की हत्या न करें प्लीज|

शुक्रवार, 31 मार्च 2017

विद्यालयों का सत्र

उत्तर प्रदेश सरकार से मेरा निवेदन है कि विद्यालयों का सत्र पुनः जुलाई से जून करें| क्योंकि अप्रैल से मार्च के सत्र में बच्चों का कम से 25 दिन का अध्ययन अध्यापन मारा जाता है| अब ३० मार्च को कक्षा ८ पास होने के बाद छात्र प्रवेश के लिए भटकेगा बहुत कम विद्यालय अपने यहाँ छात्रों का प्रवेश लेने की व्यवस्था कर पायेंगे| बोर्ड #परीक्षायें चल रही हैं जो २१ अप्रैल तक चलेंगी| उसके बाद जब उन बच्चों का कक्षा ९ में प्रवेश होगा| अगर उससे पहले प्रवेश हो भी जाये तो भी जिन विद्यालयों में परीक्षाएं हो रहीं हैं वहाँ अध्ययन अध्यापन की सम्भावना शून्य हैं| अब गरीब का बच्चा या तो 3 महीने में सब भूल जायेगा या फिर गिरवीं गांठ करके प्राइवेट ट्यूटर के शोषण का शिकार होगा| मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि पिछली सरकार ने कुछ ऐसी व्यवस्था की थी ताकि गरीब का बच्चा फिसड्डी रह जाये|