मेरे अन्य ब्लॉग

बुधवार, 19 मार्च 2014

मोदी बनाम अन्य

मोदी तुम बनारस क्या पहुंचे चुनाव लड़ने बनारस कुरुक्षेत्र हो गया। सब घेर कर लड़ना चाहते हैं तुमसे मगर तुम चिंता मत करो मैं तुम्हें अपना वोट दूंगा या नहीं दूंगा अलग बात है मगर इतना दावे से कहता हूँ तुम्हारे तो दोनों हाथों में लड्डू और मुंह में पेड़ा ठुंसा है अगर तुम हार गये तो अभिमन्यु और जीत गये तो अर्जुन कहे जाओगे। जिन्होंने महाभारत नहीं पढ़ी वे क्या जानें?

सोमवार, 24 फ़रवरी 2014

जनवरी-फरवरी

एक गीत सुनता था 'जनवरी फरवरी के दो महीने लगती है मुझको सर्दी' प्रायः सोचता था कि गाने या लिखने वाले का दिमाग फिर गया है क्योंकि जनवरी के बाद जाड़ा कभी दिखा ही नहीं। पर इस बार उत्तर भारत में फरवरी महीने में सरदी का जो आलम है उसे देखकर यही लगता है की ऐसे ही किसी सीजन में ठिठुर कर यह गीत लिखा गया होगा। आज 24 फरवरी है और ऐसा लगता है जैसे 24 फरवरी हो। मौसम पिछले कुछ सालों से जैसी अनियमितता दिखा रहा है मुझे कोई ताज्जुब नहीं होगा अगर किसी सुबह सोकर उठूँ और आंगन में बर्फ बिछी दिखाई दे या फिर सूरज आग उगलता दिखाई दे। यह एक प्रकार की चेतावनी है की सावधान हो जा।

शनिवार, 11 जनवरी 2014

राष्ट्रपति

क्या आप जानते हैं कि भारत के प्रेसिडेंट को राष्ट्रपति क्यों कहा जाता है? बात यह है कि पति ऐसा प्राणी है जो खुद कोई निर्णय नहीं लेता सिर्फ पत्नी की हाँ में हाँ मिलाता है।वह कहे आम तो आम वह कहे इमली तो इमली। ठीक वैसे  ही राष्ट्रपति सरकार की हाँ में हाँ  मिलाता है।
बस अन्तर इतना है पति को जीवन में प्राय: एक बार ही पत्नी चुनने का मौका मिलता है जबकि राष्ट्रपति को कभी कभी दो तीन बार सरकार  बनाने का मौका मिलता है।

बुधवार, 27 नवंबर 2013

आरुषि मर्डर

आखिर एक माँ बाप क्या करता जब उसने अपनी बेटी को अपने नौकर के साथ देखा। वे उन्हें इनाम देकर उनकी पीठ तो नहीं ठोंक सकते थे। जब ऐसी कोई घटना होती है तो व्यक्ति के पास सोचने विचारने का वक्त नहीं होता। जो उसका दिमाग गवाही देता है व्यक्ति आनन फानन में निपटा देता है। अब राजेश तलवार और नुपुर तलवार का जो होना था वह हो गया। अभी हमारे समाज में बहुत से ऐसे अभिभावक हैं जो आज नहीं तो कल ऐसी स्थिति का सामना कर सकते हैं जिस स्थिति का सामना उपरोक्त दम्पति ने किया। अभी से जागो तुम्हारे बच्चे किस मन: स्थिति से कहाँ गुजर रहे हैं क्या कर रहे हैं जानकारी रखना शुरू कर दो। इससे पहले की पानी सर के ऊपर से गुजरे बांध बना दो भाई। चाहे लड़का हो या लड़की अवैध सम्बन्ध तभी बनते हैं जब परिवार के वैध सम्बन्धों का निर्वहन ठीक से नहीं होता।